बृजमोहन के सदस्य नामित होने पर खुशी
चमोली। बृजमोहन सिंह नेगी के विकलांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य बनाये जाने पर थराली में सामाजिक संगठनों से जुड़े सदस्यों ने खुशी जताई है। बृजजमोहन थराली के लोल्टी गांव के रहने वाले हैं। पिछले 22 वर्षों से शार्प विकलांग समिति के मुख्यकार्यकारी के रूप में कार्य कर रहे है। उनके सदस्य बनाये जाने पर एक्सेल डेवलोपमेन्ट सोसायटी के प्रेम देवराड़ी, बधानी समिति के हर्ष पाल रावत, जागो हिमालयन के एडवोकेट मनोज कुमार एवं एडवोकेट जनार्दन थपलियाल, पिंडर घाटी आधार मंच के रमेश चन्द्र थपलियाल सहित अन्य लोगों ने खुशी जताई है।
