STATE NEWSUTTARAKHAND

ब्लॉक भवन निर्माण को बजट स्वीकृत

नई टिहरी। ब्लॉक मुख्यालय हिंडोलाखाल के कार्यालय भवन निर्माण के लिए शासन ने एक करोड़ की राशि स्वीकृति की है। ब्लॉक प्रमुख सूरज पाठक ने बताया कि अपर सचिव की ओर से डीएम टिहरी को बजट स्वीकृति को लेकर पत्र भेजा गया है। कहा कि 2016 से ब्लॉक कार्यालय भवन निर्माण को लेकर लगातार बीडीसी के प्रस्ताव शासन को भेजे जाते रहे थे। जिस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम्य विकास विभाग के लिए यह राशि स्वीकृत की गयी। नये भवन निर्माण की स्वीकृति पर ब्लॉक प्रमुख सहित, पूर्व प्रमुख जयपाल पंवार, मगन सिंह बिष्ट आदि ने सीएम का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *