मंडलों में बिहार मॉडल का करेंगे प्रचार: जदयू
लखनऊ
जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के प्रदेश पदाधिकारियों फ्रंटल संगठन और जिला अध्यक्षों की बैठक प्रदेश कार्यालय लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद, आगरा ,बरेली ,अयोध्या ,देवीपान ,प्रयागराज ,बनारस ,कानपुर चित्रकूट, झांसी ,आजमगढ़, गोरखपुर, बस्ती, लखनऊ मंडल के संगठन की समीक्षा की गई तथा भावी प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की गई । सभी को पार्टी के प्रचार प्रसार में युद्ध स्तर पर जुटने का निर्देश दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता दल यू किसानों, मजदूरों ,व्यापारियों ,छात्रों नौजवानों ,महिलाओं की समस्याओं को लेकर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों को यूरिया की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। जनता दल यू बिहार मॉडल के विकास को लेकर सभी मंडलों में युद्ध स्तर पर प्रचार प्रसार करेगी। शराबबंदी ,महंगाई ,भ्रष्टाचार एवं बेरोजगारी ,जाति जनगणना, अति पिछड़ों ,अति दलितों को व महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण के मुद्दों के साथ जनता को लामबंद करेगी। जनता दल यू प्रदेश में नया विकल्प तैयार करने के लिए जनता को न्याय के साथ विकास के लिए दृढ़ संकल्प है। बैठक में मुख्य रूप से विनोद त्यागी ,सुशील कश्यप ,जयवीर सिंह, प्रोफेसर के के त्रिपाठी, शैलेंद्र कुमार ,हरिशंकर पटेल,प्रेम मोहन त्रिपाठी ,संजय धनगर ,अमर सिंह कटियार ,मनीष नंदन ,विभिन्न मंडल प्रभारी ,जिला अध्यक्ष और फ्रंटल संगठन के अध्यक्ष जिसमें युवा अध्यक्ष ,छात्र अध्यक्ष आदि शामिल थे।
