UTTARAKHAND

महिलाओं को कानूनी जानकारी दी गई

नई टिहरी। नगर पालिका परिषद सभागार नरेंद्रनगर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और राष्ट्रीय महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं को कानून की जानकारी दी गई। मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव जज ममता पंत ने महिलाओं से संबंधित कानूनों की जानकारी देते हुए कहा कि अपने कानूनी अधिकारों को लेकर महिलाओं को जागरूक रहने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में वन स्टॉप सेंटर नई टिहरी की वरिष्ठ अधिवक्ता बीना सजवान ने घरेलू हिंसा के संदर्भ में विस्तार पूर्वक बताया। वक्ताओं ने महिलाओं की समाज में भूमिका का वर्णन उदाहरण देकर बताया कि कानूनी जानकारी महिलाओं के अति आवश्यक है। महिलाओं को इसके लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। सिविल जज नरेंद्र नगर शंभू नाथ सेठवाल ने घरेलू हिंसा के संबंध में महिलाओं को समग्र जानकारी प्रदान की। वक्ताओं ने ग्रामीण महिलाओं की वर्तमान समय में स्थिति के बारे में अवगत कराते हुऐ कहा कि महिलाओं की समाज में उच्चतम स्तर पर पहुंचने स्थिति बेहतर है। जो खुशी की बात है। महिलाओं के नेतृत्व में समाज को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता प्रमोद नेगी ने किया। गणेश रतूड़ी उषा कैंतूरा, सरिता कोठियाल, रविंद्र, सुभाष, विजेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *