UTTARAKHAND

महिला कॉलेज में ई-ग्रंथालय पर कार्यशाला हुई

हल्द्वानी। इंदिरा प्रियदर्शिनी महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में सोमवार को छात्राओं के लिए ई-ग्रंथालय पर कार्यशाला का आयोजिन हुआ। इसमें छात्राओं की समस्याओं का समाधान करने के साथ ही महाविद्यालयों को जोड़ने वाले पोर्टल की जानकारी दी गई। पुस्तकालय प्रभारी कविता असवाल ने ई-ग्रंथालय के उद्देश्य, उसकी उपयोगिता और इसमें पंजीकरण के बारे में विस्तार से बताया। प्राचार्य प्रो. शशि पुरोहित ने कहा कि सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को एक पोर्टल से जोड़ा जा रहा है। यह एक ऐसा प्लेटफार्म है, जिसके द्वारा कॉलेज की छात्राएं और शिक्षक वह पुस्तकें भी पढ़ पाएंगे जो उनकी लाइब्रेरी में उपलब्ध नहीं हैं। यहां सुनील खाती, हेम बृजवासी समेत प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *