UTTARAKHAND

मारपीट में दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज

रुड़की

मारपीट के मामले में पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एक घायल का हायर सेंटर के उपचार चल रहा है। राजकुमार निवासी गाधारौणा ने तहरीर देकर बताया कि 29 अगस्त रात करीब आठ बजे भतीजा विनोद पूजा अर्चना कर घर लौट रहा था। विनोद के साथ रास्ते में मारपीट शुरू कर दी। जान बचाकर विनोद घर पहुंचा तो हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट की। बीच बचाव में घर में मौजूद तीन लोगों को भी घायल कर दिया। भीड़ बढ़ने पर हमलावर वहां से फरार हो गए थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां विनोद को चिकित्सकों ने ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर कर दिया था। जबकि दो अन्य घायलों का उपचार सिविल अस्पताल में हुआ था। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि इकराम, मेहरबान, कुर्बान, गुफरान, हसीन, मोहसिन, हसीन, शौकीन, मोहसिन और फरमानी निवासी गाधारौणा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *