मार्ग दुर्घटना में घायल वृद्ध का इलाज के अभाव में तीसरे दिन हुई मौत
बस्ती,
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग के पैंडा पड़ाव पर विगत शनिवार को सडक़ पार करते वक्त वृद्ध को मारूति कार ने ठोकर मारकर फरार हो गया।जिन्हे चौराहे के लोगो ने जिला अस्पताल भिजवाया था। जहाँ पर मरहम पट्टी कराकर घर वापस आ गया था। तीसरे दिन सोमवार को घायल वृद्ध की घर पर मौत हो गई। थाना क्षेत्र के भादी बुजुर्ग के 65 वर्षीय रामलौट पुत्र ठोढे पैंड़ा पड़ाव की सडक़ को पार कर रहे थे उसी वक्त बस्ती से रुधौली की तरफ जा रही एक अज्ञात मारुति ने जोरदार ठोकर मार कर फरार हो गया था। कार के ठोकर से वृद्ध बुरी तरह घायल हो गये थे। जिन्हें चौराहे के लोगों द्वारा तत्काल घायल वृद्ध को जिला अस्पताल भिजवाया गया था। धनाभाव वे गरीबी की वजह से परिजन बेहतर इलाज नहीं करा पायें।जिससे घायल वृद्घ घर पर कराहते अपना दम तोड़ दिया।
