मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर होंगे विविध कार्यक्रम: बिष्ट
हल्द्वानी। भाजपा के प्रदेश सहमीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर जिलेभर में कई आर्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री का जन्मदिन युवा संकल्प दिवस के रूप में बनाया जा रहा है। जिसके तहत 16 सितंबर को गुरुनानकपुरा गुरुद्वारे में सुबह 6 बजे दीर्घायु को अरदास, सुबह 9 बजे भाजपा कार्यालय में हवन-यज्ञ, मिनी स्टेडियम में युवा मोर्चा द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन, महिला मोर्चा द्वारा बेलबाबा मंदिर में भजन व प्रसाद वितरण कार्यक्रम, एमबीपीजी कॉलेज में रक्तदान शिविर, डीएसबी परिसर नैनीताल में सांस्कृतिक कार्यक्रम व हैडाखान मंदिर हल्द्वानी में हवन-यज्ञ किया जाएगा।
