मेयर ने निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया
हरिद्वार। नगर निगम की मेयर ने अलग-अलग वार्ड क्षेत्रों में निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। मेयर अनिता शर्मा ने सोमवार को क्षतिग्रस्त पुलिया, सड़क और नाली निर्माण के कार्यों का शुभारंभ किया। मेयर अनिता शर्मा ने सोमवार को त्रिमूर्तिनगर वार्ड, कड़च्छ वार्ड में पुलिया, नालियों व सड़कों का निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। मेयर ने ठेकेदार को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, पार्षद जफर अब्बासी, सुहेल अख्तर, हाजी शाहबुद्दीन अंसारी, तहसीन अंसारी, पुनित कुमार, संजीव कुमार, अनुज कुमार, जयवीर सिंह, सुनील कुमार, सुरेश कुमार, लियाकत अली, वाजिद अली, नवाज अब्बासी, राजा आदि उपस्थित रहे।
