मोबाइल छीन किया अपराधियों जैसा सलूक*
सेवरही/कुशीनगर
तरया सुजान थाना क्षेत्र के माधोपुर बुजुर्ग के मंझरिया टोला निवासी 60 वर्षीय शंभू राय जो फालिज के शिकार हो चुके है उन्हे तमकुहीराज चौकी के प्रभारी अपने दल बल सहित पहुंच कर उस समय घर से टांग लिए जब वह बाथरूम के लिए बाहर निकले थे। लज्जा और नैतिकता को वर्दी के गुरूर में घोल कर पी चुके साहब लोगो ने उन्हें कपड़ा भी नही पहनने दिया और सरकारी गाड़ी में बैठाकर उन्हे तमकुही चौकी पर ला पटका और निर्दयता दिखाते हुए सचिन नामक सिपाही ने उनका मोबाइल छीन लिया की वह किसी से बात न कर पाए।मामला यह था कि शंभू राय ने पेट्रोल पंप के लिए लीज पर अपना जमीन दिया है और किराया के विवाद को लेकर वह कोर्ट में वाद दायर किए है और स्थानीय पुलिस को कई प्रार्थना पत्र दे चुके है लेकिन उनकी एक भी सुनवाई नही हुई और दूसरी तरफ से बिना मुकदमा दर्ज हुए मात्र व्हाट्सेप पर आए प्रार्थना पत्र पर तमकुही चौकी प्रभारी ने उस अपाहिज बयक्ति को अपमानजनक तरीके से पकडक़र चौकी पर ला पटका। जब इस मामले में लोगो ने प्रतिकार किया तो उन्हे एक नोटिस पर हस्ताक्षर करवा कर छोड़ दिया गया। लोग दौड़ते दौड़ते थक जा रहे है प्रार्थना पत्र देने के बाद तो कोई सुनवाई नही हो पा रही है और यह साहब बिना किसी मुकदमे के व्हाटसेप पर पड़े प्रार्थना पत्र को आधार बनाकर एक अपाहिज से अमानवीय व्यवहार कर रहे है।
