UTTARAKHAND

योग शिक्षकों को सीएम ने दिया नियुक्ति का आश्वासन

हल्द्वानी। बेरोजगार योग संगठन उत्तराखंड के योग प्रशिक्षितों का शिष्टमंडल देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, आयुष मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत और शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे से मुलाकात की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जल्द ही आने वाली कैबिनेट बैठक में योग विषय को प्रदेश में अनिवार्य विषय बनाकर योग शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी और योग डिप्लोमा एवं डिग्री धारक प्रशिक्षकों को रोजगार से जोड़ा जाएगा। मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रत्येक सरकारी अस्पताल में एक-एक योग शिक्षक की भर्ती की जाएगी और राजकीय महाविद्यालयों में भी योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड के आयुर्वेदिक और यूनानी अस्पतालों में (वेलनेस सेंटरों) में योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। शिष्टमंडल में डॉ. राकेश प्रसाद सेमवाल, डॉ. मनोज रावत, देव बमोला, अमित नेगी, संदीप शाह, राज किशोर बिष्ट, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *