STATE NEWSUTTARAKHAND

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 12 खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

रुड़की

लिब्बरहेड़ी स्थित उत्तराखंड कबड्डी अकादमी में 21वीं जनपदीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के विजेताओं में से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को चुना जाएगा। कबड्डी प्रतियोगिता में गुरुकुल नारसन, बेलड़ा, लक्सर और उत्तराखंड कबड्डी एकेडमी के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उत्तराखंड कबड्डी एकेडमी लिब्बरहेडी के कोच चौधरी रवि कुमार ने बताया कि प्रतिभागी टीमों से 12 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। टीम आगामी 11 और 12 दिसंबर को नैनबाग में आयोजित राज्य कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि गांव की धरती से ही प्रतिभा निकलती है, जो कि विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित कर देश का नाम दुनिया में रोशन करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *