राशन डीलर पर कालाबाजारी का आरोप
रुड़की। डुमनपुरी के प्रदुम्न, अंकित, विनोद, मनोज, अमित, समय सिंह, जगपाल, ऋषिपाल, कुलदीप, सुमित, बिजेंद्र, मिथुन और रामपाल आदि ने आपूर्ति निरीक्षक दिनेश शर्मा से मुलाकात की। आरोप लगाया कि गांव का राशन डीलर उपभोक्ताओं को यूनिट के हिसाब से राशन नहीं दे रहा है। वह महीने में सिर्फ दो दिन सरकारी गल्ला खोलता है। इससे दस फीसदी लोग ही राशन ले पाते हैं। बाकी राशन को वह बाजार में ब्लैक कर रहा है। आपूर्ति निरीक्षक ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया है।
