OTHER NEWSSTATE NEWS

लापता महिला को छह घंटे में बरामद किया

बागेश्वर। घर से लापता एक महिला को पुलिस ने छह घंटे के भीतर बरामद किया है। उसकी काउंसलिंग के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। बीते बुधवार की देर रात बैजनाथ निवासी एक व्यक्ति ने गुमशुदगी दर्ज कराई। बताया कि उनकी पत्नी बिना बताए घर से चली गई है। थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम गठित की। महिला के परिजनों और परिचितों से संपर्क किया। गुरुवार को उसे बस स्टेशन से बरामद किया गया। टीम में उपनिरीक्षक गोविंद बल्लभ भट्ट, कांस्टेबल गणेश राम, चंपा तिवारी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *