STATE NEWSUTTARAKHAND

वार्डों में जाकर पालिकाध्यक्ष ने सुनी समस्याएं

चम्पावत। पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा ने वार्ड नंबर 9 में लोगों की जन समस्याएं सुनी। उन्होंने समस्याओं का जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया। गुरुवार देर शाम वार्ड नंबर नौ में नगर पालिका की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां लोगों ने विद्युत बल्ब लगाने, फॉगिंग का छिड़काव करने, नालियों की साफ सफाई करने और गृह कर संबंधी जैसी प्रमुख समस्याएं रखी। पालिका अध्यक्ष वर्मा ने बताया कि लोगों की इन जन समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। यहां ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी, सभासद योगेश पांडेय, वकील अंसारी, लक्ष्मण सिंह बोरा, बसंत राज चंद, विनोद बिष्ट, हेमंत टंडन, अनुराधा यादव, अर्जुन सिंह, प्रिया बिष्ट, मनोहर सिंह, नीरज सिंह, प्रकाश नेगी, उर्मिला देवी, मोहित कुमार आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *