शिक्षकों के स्थानांतरण पर दी विदाई
चमोली। मगनलाल शाह राजकीय महाविद्यालय मींग-नारायणबगड़ के दो प्रोफेसरों के स्थानांतरण पर छात्र संघ एवं महाविद्यालय परिवार ने उन्हें समारोह आयोजित कर विदाई दी। शुक्रवार को मगनलाल शाह राजकीय महाविद्यालय मींग-नारायणबगड़ छात्र संघ के तत्वावधान में आयोजित विदाई समारोह में प्रोफेसर डॉ हरीश जेटली और डॉ संदीप शर्मा को छात्र-छात्राओं,महाविद्यालय परिवार,समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राचार्य बीरेंद्र सिंह , पंडित रजनीश सती, प्रोफेसर सूरजमणी कुडियाल, प्रोफेसर सिमरन बब्बर, प्रोफेसर विपिन बंसल, प्रोफेसर रंजीत सिंह,छासंअ रिया, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मनोहर परिहार, गणेश कालसी,साक्षी आदि मौजूद थे।
