STATE NEWSUTTARAKHAND

शोभायात्रा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के गांवों में आयोजित आंबेडकर जयंती के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शामिल हुए। इसके बाद वह हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के कई गांव का दौरा किया। आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के गांव पंजनहेड़ी, अम्बुवाला, झाबरी, एककड कला, शिवगढ़, बादशाहपुर, घिससुपुरा पहुंकर जयन्ती की शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने संत रविदास बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत भी सभी गांव में पहुंची और शोभायात्रा में शामिल हुई। इस दौरान मनीष कर्णवाल, रमेशचंद, रविन्द्र, सुनील, दीपक, सुशील आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *