STATE NEWSUTTAR PRADESH

सनातन ब्राह्मण समाज की कन्या विवाह तैयारी बैठक

सीतापुर,

। सनातन ब्राह्मण समाज द्धारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले कन्या विवाह व यजोपवीत संस्कार समारोह की तैयारी बैठक स्थानीय श्यामनाथ तिवारी चैराहा स्थित नगर अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी के आवास में आहुत की गई। बैठक में कन्या विवाह व यजोपवीत संस्कार समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई। तत्पश्चात उक्त आयोजन को सफल बनाने के लिए उच्च पदाधिकारियों द्धारा प्रचार की दृष्टि से पूरे जनपद के भ्रमण के लिए टोली का गठन किया गया। बैठक में मंडल अध्यक्ष रामदत्त मिश्रा, संयोजक शिव कुमार शास्त्री, मंडल उपाध्यक्ष आकाश राय, कार्यक्रम संयोजक विश्वम्भर तिवारी, नगर अध्यक्ष डॉ वेद प्रकाश त्रिपाठी, नगर महामंत्री वैशंपायन शास्त्री, अजय मिश्रा, श्रवण कुमार दीक्षित, कृष्ण बिहारी अवस्थी, श्यामा कुमार बाजपेयी, विकास त्रिपाठी, गोपाल त्रिपाठी, पंकज कुमार पांडेय सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *