समाज सेवियों ने कराया निर्धन कन्या का विवाह
काशीपुर। सुल्तानपुर पट्टी नगर पंचायत में समाजसेवियों ने एक निर्धन कन्या का विवाह करवाया। इस दौरान समाजसेवियों ने निर्धन कन्या को आवश्यक सामान दान स्वरूप दिया। रविवार को सुल्तानपुर पट्टी का नगर पंचायत कार्यालय में पं. पवन गौड़ ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर विवाह संपन्न कराया।इसके बाद वर-वधू के माता-पिता और क्षेत्र के समाजसेवियों ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। साथ ही समाजसेवियों ने कन्या को आवश्यक सामान भेंट किया। समाजसेवी राजीव सैनी ने बताया कि क्षेत्र के समाजसेवी द्वारा समय-समय पर निर्धन कन्याओं का विवाह करवाया जाता है और यह कार्य आगे भी जारी रहेगा।
