सिविल अस्पताल को दान किया एम्बुलेंस
रुड़की(आरएनएस)। कोटेक फार्मा रुड़की ने सीएसआर के तहत सिविल अस्पताल रुड़की को एक एंबुलेंस दान की। एंबुलेंस को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे, सीएमओ डॉ. आरके सिंह, कोटेक फार्मा के प्रबंध निदेशक हरीश तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
