UTTAR PRADESH

सूने घर में चोरों ने नगदी जेवर समेत लाखों का माल किया पार

फतेहपुर

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने व अपराधियों पर पैनी निगाह रखने के साथ-साथ कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने का जहां पाठ पढ़ाते हैं वहीं पुलिस की लचर कानून व्यवस्था के चलते अपराधियों में पुलिस के प्रति खौफ नजर नहीं आता है। चोर पुलिस को चुनौती दे घटना को अंजाम देने में नहीं चूकते। यही नहीं शहर क्षेत्र के राधानगर इलाके में तीन दिनों के अंदर आधा दर्जन से अधिक घरों में चोरों ने लाखों की चोरी कर पुलिस को चुनौती दी। उसके बावजूद भी पुलिस एक भी चोर को पकड़ पाने में सफल नहीं हुई।यही नहीं मंगलार रात चोरों ने पुलिस को फिर चुनौती देते हुए जयराम नगर स्थित सूने घर को अपना निशाना बनाते हुए नगदी समेत लाखों के जेवरात पार कर दिए। भुक्तभोगी ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के जयरामनगर एमएस कॉलोनी ऋतुराज डिग्री कॉलेज के समीप धर्मेंद्र कुमार उर्फ धर्मेंद्र सिंह पुत्र उदय पाल सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। बताते हैं कि धर्मेंद्र वर्तमान में थल सेना से कार्यरत हैं। मंगलवार की शाम वह अपने परिवार के साथ पैतृक गांव चले गए थे। मंगलवार रात चोरों ने सूने घर के मेन दरवाजे का ताला तोड़ अंदर घुस गए और कमरे का ताला तोड़ने के बाद चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवरात, बड़े छोटे सोने के हार, चार सोने की अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी, चार चूड़ी, एलईडी टीवी, इनवर्टर व एक लाख बारह हजार नगद व लगभग पचास हजार का घरेलू सामान पार कर दिया और रफूचक्कर हो गए। पड़ोस में रहने वाले मनोज ने धर्मेंद्र को घटना के बाबत जानकारी दी। जिस पर घर में अपने परिवार से वापस शहर आ गए और घर का हाल देख उनके होश उड़ गए। इसकी सूचना पीआरबी 112 को दी। मौके में पहुंची पीआरवी ने घटनास्थल की जानकारी लेने के बाद अपने उच्चाधिकारियों को सूचना दे दिया। भुक्तभोगी ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी हैं। बताते चलें कि राधानगर पुलिस की लचर कानून व्यवस्था के चलते क्षेत्र में आए दिन अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। जिसके चलते अपराधियों के हौसले बुलंद है। यही नहीं तीन दिनों के अंदर राधानगर क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक चोरी हो गई लेकिन पुलिस ने एक घटना का भी खुलासा नहीं किया है। अब देखना है कि जयरामनगर में हुई लाखों की चोरी का राधानगर पुलिस पर्दाफाश कर पाती है या फिर हर बार की तरह क्या हकीकत करने के बाद फाइल को ठंडे बस्ते में रख दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *