स्थानांतरण पर लगाया पौधा
पौड़ी। राजकीय प्राथमिक विद्यालय पैठाणी की सहायक अध्यापिका लक्ष्मी देवी रावत का स्थानांतरण हो गया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में आम का समलौंण पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका मोनिका रावत, सुनीता देवी भंडारी, रोशनी देवी, बबीता देवी, बिमला देवी, गंगोत्री देवी, शांति देवी,सरोजनी देवी आदि मौजूद रहे।
