हरबर्टपुर क्षेत्र में बिजली की आंख मिचौनी से लोग बेहाल
विकासनगर
मंगलवार रात दस बजे से लेकर बुधवार बारह बजे तक हरबर्टपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की लाइनों में फॉल्ट आने से लोग बिजली-पानी के लिए तरसते रहे। बिजली गुल रहने से लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसते रहे। उमस भरी गर्मी के मौसम में लगातार चौदह घंटे तक लोगों में बिजली पानी को लेकर हाहाकार मचा रहा। हरबर्टपुर क्षेत्र के जमनीपुर, लक्ष्मीपुर, जामनखाता, लखनवाला, जसोवाला, बैरागीवाला से लेकर आसपास के एक दर्जन से अधिक गांवों में रात को दस बजे ट्रांसफार्मर में फॉल्ट आने के कारणर बिजली की आंख मिचौनी होती रही। मंगलवार रात को दस बजे से लेकर बुधवार बारह बजे तक बिजली बार-बार गुल होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दस बजे रात से लेकर दूसरे दिन बुधवार बारह बजे तक दस बजे बाद दो-दो घंटे के लिए बिजली गुल होती रही। बीच बीच में आधा घंटे के लिए बिजली आती लेकिन फिर दो घंटे के लिए गुल हो जाती। इसके बाद देर रात को पूरे हरबर्टपुर बाजार में भी बिजली का आंख मिचौनी का खेल शुरू हुआ। शहरी क्षेत्र में भी बुधवार बारह बजे तक आंख मिचौनी का खेल चलता रहा। गरमी के इस मौसम में बिजली के गुल होने से जहां लोग पहले ही बेहाल रहे। वहीं बिजली गुल होने से सुबह के समय लोगों के घरों में पानी की आपूर्ति भी नहीं हो पायी। बिजली पानी की समस्या से लोग दिन भर गरमी के मौसम में बिलबिलाते रहे। हैंड पंपों से लोगों को पानी लाना पड़ा। लोगों को बिजली पानी के लिए चौदह घंटे तक बेहाल रहना पड़ा। ऊर्जा निगम के एसडीओ अश्वनी कुमार का कहना है जमनीपुर में ट्रांसफार्मर में फॉल्ट होने के कारण आपूर्ति बाधित रही। जिसे बुधवार सुबह ठीक कर दिया गया। कहा कि गरमी के मौसम में लोग बिजली का अधिक उपयोग कर रहे हैं। जिससे लाइनों में लोड पडऩे के कारण जगह जगह फॉल्ट आने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। कहा कि लाइनों को दुरुस्त कर दोपहर में पूरे क्षेत्र में आपूर्ति शुरू कर दी गयी है।
