UTTARAKHAND

हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने बांटे तिरंगे

रुद्रपुर

आजादी का अमृत महेत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने अभियान की सफलता के लिए हर घर संपर्क की योजना बनाई। बंधन बैंक्वेट हॉल में आयोजित भाजपा नगर मंडल की बैठक में जिला मंत्री हिमांशु बिष्ट ने कहा कि हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। इस अभियान की शुरूआत भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वयं से की और कार्यकर्ताओं को तिरंगा बांटा। बैठक की अध्यक्षता सतीश गोयल ने की। यहां मंडी चेयरमैन नंदन सिंह खड़ायत, रमेश जोशी, रामू, गोपाल बोरा, अमित पांडेय, दिगंबर ज्याला, रमेश ओली, किशन सिंह बिष्ट, नीरज रस्तोगी, गोविंद मेहता, विनोद जोशी, मुकेश रोहेला, नईम अंसारी, जीवन धामी, गौरव सोनकर, हरीश भट्ट, जय किशन भारती, रेनू भंडारी, धाना भंडारी, नीता सक्सेना, सवित्री कन्याल, इंद्रा चंद, लक्ष्मी धामी, नीलू गुप्ता, दीपक तिवारी, रामू भारती, इकबाल, महेंद्र अग्रवाल, गौरव सेनानी संगठन अध्यक्ष गंभीर सिंह धामी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *