STATE NEWS

108 वें दिन भी जारी रहा मिल श्रमिकों का धरना

बस्ती,

गोविंद नगर शुगर मिल गेट पर  वेतन भुगतान एवं मिल चलाने सहित अन्य मांगों को लेकर मिल श्रमिकों व किसानों का धरना  108वें दिन भी जारी रहा
धरने पर बैठे श्रमिक अंगद वर्मा,
किसान गनीराम चौधरी, का कहना है कि 108 दिनों से लगातार मिल श्रमिक और किसान अपनी बकाया वेतन भुगतान एवं गन्ना बकाया मूल्य भुगतान की मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं किंतु प्रशासन की तरफ से अभी तक किसी प्रकार का आश्वासन तक नहीं मिला
और ना ही प्रशासन द्वारा धरनारत मिल श्रमिकों और किसानों की सुधि ली गई जबकि वेतन भुगतान ना होने से हमारा परिवार भुखमरी के कगार पर आ चुका है
धरने में मुख्य रूप से राकेश चौधरी, महेश पांडे, परमेश्वर मिश्रा ,सुरेश मिश्रा ,धर्मेंद्र चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, कमलेश पटेल आदि शामिल रहे।
00

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *