UTTARAKHAND

150 प्रतिबंधित इंजेक्शनों के साथ युवक गिरफ्तार

रुड़की। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 150 प्रतिबंधित इंजेक्शनों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। कलियर थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मादक पदार्थो की बिक्री के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह चौहान मेहवड़ पुल पर चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 150 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम रूपलाल पुत्र हरिराम निवासी मोहल्ला ऊंची घाटी वार्ड 10 थाना फिल्लोर लुधियाना बताया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह इंजेक्शन रुड़की से खरीद कर कलियर में बेचने के लिए जा रहा था। पुलिस ने ड्रग्स इंस्पेक्टर से इस बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि उक्त इंजेक्शन एनडीपीएस ऐक्ट की श्रेणी में आते हैं। पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। पुलिस टीम में एसओ मनोहर सिंह भंडारी, एसआई देवेंद्र सिंह चौहान, कांस्टेबल दीपक रावत, तेजपाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *