UTTARAKHAND

4.22 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

रुड़की

पुलिस ने चेकिंग के दौरान सोहलपुर रोड से 4.22 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया है। पिरान कलियर थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि शनिवार शाम को एसआई वीरेंद्र सिंह नेगी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि सोहलपुर रोड पर एक व्यक्ति स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 4.22 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम इखलाक निवासी कलियर बताया। पुलिस ने आरोपी इखलाक निवासी कलियर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *