Friday, October 16, 2026
OTHER NEWSSTATE NEWS

संभावना गतिविधि में आज मालवी गायन एवं मलखम्भ की प्रस्तुति

भोपाल(

 

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में प्रत्येक शनिवार को नृत्य, गायन एवं वादन पर केंद्रित गतिविधि संभावना का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 07 अक्टूबर, 2023 को नंदराम बारिया एवं साथी द्वारा मालवी गायन और सियाम पाल एवं साथी, सागर द्वारा मलखम्भ की प्रस्तुति दी जायेगी। मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय के सभागार में आयोजित यह गतिविधि शाम 06.30 बजे से होगी, जिसमें प्रवेश निःशुल्क है। गतिविधि में आप सादर आमंत्रित हैं। प्रवेश निःशुल्क है। साथ ही इस गतिविधि का ऑनलाइन प्रसारण संस्कृति विभाग एवं मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय के यूट्यूब चौनल पर भी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *