Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

अवैध मांस की दुकानों पर कार्रवाई की मांग को सौंपा  सहायक नगर आयुक्त को ज्ञापन

हरिद्वार

देवभूमि भैरव सेना संगठन के जिलाध्यक्ष चरणजीत पाहवा के नेतृत्व में संगठन पदाधिकारियों ने सहायक नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। अवैध रूप से चल रही मांस की दुकानों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर पांच दिसंबर को नगर आयुक्त कार्यालय में प्राण त्यागने की चेतावनी दी। कहा कि 2017 में बोर्ड बैठक में मांस की दुकानों को नगर निगम क्षेत्र से बाहर किए जाने का प्रस्ताव भी पास किया गया था। उसके बाद भी अवैध रूप से मांस की दुकानों का संचालन किया जा रहा है। इस दौरान अनिल सैनी, सतेंद्र यादव, संजय मेहरा, मोहित सैनी, विनय कुमार, मुकेश कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *