हिन्दू संगठनों से मोलधार क्षेत्र में घर घर पूजित अक्षत बांटे
नई टिहरी(आरएनएस)। हिन्दू संगठनों और भाजपा के लोगों ने नई टिहरी के मोलधार क्षेत्र में घर घर जाकर अयोध्या से लाये गये पूजित अक्षत और पत्रक को वितरित किया। साथ ही लोगों को भविष्य में रामलला के दर्शनों के लिये अयोध्या आने का न्योता भी दिया। बुधवार को विहिप, बजरंगदल, भाजपा और आरएसएस से जुड़े लोगों ने आरएसएस प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र के नेतृत्व में नई टिहरी स्थित मोलधार क्षेत्र के जल निगम कॉलोनी, सेक्टर 4बी के साथ निजी घरों में जाकर अयोध्या से आये पूजित अक्षत और पत्रक बांटे। बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है, सभी लोग उस दिन अपने घरों में 5 दीपक जलाकर प्रभु राम का भजन, कीर्तन, पूजा, पाठ अवश्य करें।
