Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

केनफील्ड छात्रावास के विवेक जोशी बने चीफ प्रीफेक्ट 

नैनीताल(आरएनएस)।  कुमाऊं विवि के सबसे बड़े छात्रावास केनफील्ड में वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान छात्रों को कई जिम्मेदारियां दी गई। पूर्व में आयोजित कार्यक्रमों के लिए छात्रों को सम्मान के साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। छात्रावास अधीक्षक डॉ. मोहन लाल एवं सहायक छात्रावास अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार की अध्यक्षता में छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। इसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में चीफ प्रीफेक्ट विवेक जोशी, डिप्टी चीफ प्रीफेक्ट रजत गौड़, ट्रेजरार मनीष सिंह शाह, सलाहकार समिति के सदस्य अप्रतिम चौधरी, गौरव देश, मोहित गिरी, अनुशासन समिति प्रमुख दीपक कन्नौजिया, सांस्कृतिक प्रमुख मिहिर प्रकाश, एंटी-रैगिंग समिति प्रमुख दीपांशु लखचौरा, एंटी डोपिंग समिति प्रमुख विशाल सिंह कफलिया, गार्डनिंग समिति प्रमुख गौरव सिंह महरा, मैस समिति प्रमुख राहुल बिष्ट, सपोर्ट सचिव चमन तिवारी, जिम प्रभारी उमेश सिंह रावत, रीडिंग रूम प्रभारी प्रखर श्रीवास्तव, शैक्षणिक गतिविधियों के सचिव पाविक शर्मा निर्वाचित हुए। छात्रावास अधीक्षक डॉ. मोहन लाल एवं सहायक छात्रावास अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार ने छात्रों को जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *