Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

मां की हत्या करने वाला आरोपी बेटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार

पथरी थाना क्षेत्र के गांव धनपुरा में नशे की लत के चलते मां की हत्या के आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नशे की लत के कारण परिवार वालों से जमीन अपने नाम कराने के लिए भी दबाव बना रहा था, जबकि परिजन मना कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी बेटे को रविदास मंदिर पदार्था से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। धनपुरा निवासी बीस वर्षीय सावन कुमार ने मंगलवार को अपनी मां कमलेश (50) पत्नी सूरजभान के सिर पर फावड़े तथा डंडे से हमला कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी युवक शव को टॉयलेट के अंदर डालकर घर से भाग निकला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई तो सामने आया कि आरोपी सावन स्मैक का नशा करता था और घर की भूमि नाम करने के लिए घर वालों पर दबाब बना रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *