Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

स्वच्छता संकल्प यात्रा के जरिए स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

अल्मोड़ा

ग्रीन हिल्स ट्रस्ट द्वारा स्वच्छता संकल्प यात्रा का शुभारम्भ सोमवार को मुरली मनोहर वार्ड से किया गया। विदित हो कि अल्मोड़ा नगर के मोहल्लों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से ग्रीनहिल्स ट्रस्ट द्वारा यह यात्रा शुरू की गई है। संस्था द्वारा डुबकिया मोहल्ला एवं नयालखोला में घर – घर जाकर स्वच्छता के प्रति कर्तव्य और दायित्व पर जनता के साथ संवाद किया गया। सभी लोगों से उनके मोहल्ले में कूड़े के निस्तारण से लेकर आवारा पशुओं की समस्याओं तथा अन्य समस्याओं के सम्बन्ध में बात की गई। यात्रा के चौथे दिन बृहस्पतिवार को रामशिला वार्ड में घर – घर जाकर स्वच्छता के प्रति कर्तव्य और दायित्व पर जनता के साथ संवाद किया गया। यहाँ वार्ड व मोहल्ले की समस्याओं पर चर्चा की गई। चर्चा में स्थानीय निवासियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया तथा समस्याओं के निराकरण के सम्बन्ध में सुझाव भी दिए। ग्रीनहिल्स संस्था की सचिव डॉ वसुधा पंत ने कहा अल्मोड़ा को सुन्दर बनाने के उद्देश्य से यह यात्रा की जा रही है। यात्रा आगे भी जारी रहेगी और स्थानीय निवासियों से समस्याओं पर संवाद किया जाएगा। यात्रा में डा. वसुधा पंत, मंजू जोशी, रवि बिरौड़िया, रोहित पांडे, दीपांशु त्रिपाठी, भूपेंद्र वल्दिया, संजय अधिकारी, रोहित पंत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *