Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

ट्रांसफॉर्मर पर आकाशीय बिजली गिरी से 18 घंटे झेली दिक्कत

हरिद्वार

उपनगरी ज्वालापुर के वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर में विद्युत पोल पर स्थापित ट्रांसफॉर्मर पर रविवार शाम को आकाशीय बिजली गिरने से ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया। इस दौरान वार्ड में बिजली सप्लाई बाधित हो गई। सोमवार को दिन में ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने ट्रांसफॉर्मर को बदलने का काम किया। इस दौरान करीब दो हजार की आबादी 18 घंटे तक बिजली गुल होने से परेशान रही। सोमवार शाम को काम पूरा होने के बाद क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति सुचारू हो सकी। पार्षद अहसान अंसारी ने बताया के रविवार रात को बारिश के दौरान ट्रांसफॉर्मर पर आकाशीय बिजली गिर गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *