Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

देवप्रयाग सीट से स्थानीय को दिया जाए टिकट: मगन सिंह

श्रीनगर।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवप्रयाग व देवप्रयाग विधानसभा सीट से 2007 में भाजपा के प्रत्याशी रहे मगन सिंह बिष्ट ने 2022 के विधानसभा चुनाव में स्थानीय व्यक्ति को ही टिकट दिए जाने की पैरवी की है। उन्होंने कहा कि वह 2022 में खुद विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। कहा इसके लिए उन्होंने राज्य एवं केंद्र के शीर्ष नेतृत्व के सामने दावेदारी जताई है। पत्रकारों से बातचीत में मगन सिंह बिष्ट ने कहा कि 2007 में विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी वह लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं और जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। कहा उनकी सक्रियता को देखते हुए पार्टी को उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने पर विचार करना चाहिए। मौके पर मलेथा के पूर्व प्रधान शूरवीर सिंह बिष्ट, अश्विनी उनियाल, कुंडणी के धूम सिंह लिंगवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *