Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

आपदा से क्षतिग्रस्त योजनाओं की जानकारी मांगी

पौड़ी

थलीसैंण में मंगलवार को तहसील दिवस में मात्र 15 शिकायतें ही दर्ज की गई। शिकायतों में अधिकांश लोक निर्माण विभाग, पेयजल निगम, ग्राम्य विकास, जल संस्थान और नगर पंचायत की शिकायत रही। मंगलवार को थलीसैंण में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम ने अधिकारियों को आपदा से क्षतिग्रस्त हुई योजनाओं की जानकारी जल्द देने के निर्देश दिए। कहा कि तहसील दिवस व बीडीसी बैठकों के बाद अपने क्षेत्रीय कार्यालयों का निरीक्षण भी करे और उसकी रिपोर्ट भी दे। कहा कि 1 सितंबर से 15 सितंबर तक विभिन्न तहसीलों में चले सुशासन पखवाड़े के तहत जिले के सभी तहसीलों में 3 हजार से अधिक वादों का निस्तारण किया गया। इस दौरान डीएम ने सिंगल यूज प्लास्टिक की शपथ भी दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *