Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

समाजसेवी एवं उद्योगपति अतुल राय ने की बीडीसी प्रत्याशी किरण देवी को जिताने की अपील

हरिद्वार

पंचायत चुनाव में सलेमपुर महदूद वार्ड 10 से बीडीसी प्रत्याशी किरण देवी को लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। समाजसेवी और उद्योगपति अतुल राय ने भी किरण देवी का समर्थन करते हुए जनता से उन्हें भारी मतों से जिताने की अपील की है। उद्योगपति अतुल राय ने जनता से अपील की है कि महिला शक्ति की जीत में वह उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि महिला प्रत्याशी सदैव समाज की दशा और दिशा तय करती हैं और समाज को सच का आइना दिखाती है। प्रत्याशी किरण देवी क्षेत्र में विकास का कार्य करेंगी। उन्होंने जनता से अपील की है कि भारी मतों से किरण देवी को जिताएं। उन्होंने कहा कि ईमानदार व कर्मठ प्रत्याशी किरण देवी क्षेत्र की जनता को उनके अधिकार दिलाने के साथ विकास योजनाओं का लाभ दिलाने का काम करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *