अवैध तमंचे और कारतूस के साथ वारण्टी गिरफ्तार
बस्ती,
पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक रुधौली रामकृष्ण मिश्र के कुशल नेतृत्व में रुधौली पुलिस टीम द्वारा दिनांक रविवार को लगभग 02:35 बजे रात्रि चेकिंग/ गस्त के दौरान तहसील नहर पुलिया के पास से अभियुक्त तिलकराम चौधरी पुत्र तुलसीराम निवासी पिकौरा थाना रुधौली एक अदद तंमचा 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ़्तार कर उक्त प्रकरण में अभियुक्त के खिलाफ थाना रुधौली पर मु0अ0सं0 143/22 धारा 3/25 एआर एम एस एक्ट पंजीकृत कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
