ई रिक्शा से बैटरी चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार
हरिद्वार
कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ई रिक्शा से बैटरी चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने चोरी की तीन बैटरी बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि विपिन कुमार निवासी गढमीरपुर रानीपुर हरिद्वार ने शुक्रवार को तहरीर देते हुए शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि रात को घर के बाहर खड़ी ई रिक्शा से अज्ञात द्वारा तीन बैटरी चोरी कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधाार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने घटना के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते व लोगों से जानकारी जुटाते हुए चोरों की शिनाख्त कर तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने सूचना पर बैटरी चोरी करने वाले तीन चोरों को दबोच लिया। जिनके पास से पुलिस ने चोरी की तीन बैटरी बरामद कर ली। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम हुसैन पुत्र जमील , दिलशाद पुत्र शमशाद और साहिब उर्फ सोनू पुत्र जाहिद निवासीगण गढमीरपुर रानीपुर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधिात धााराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
