UTTARAKHAND

सैंजो स्कूल में इशिता कठैत रही टॉपर

श्रीनगर गढ़वाल।  आइसीएसई(हाईस्कूल) बोर्ड परीक्षा में कीर्तिनगर ब्लॉक के सैंजो स्कूल किलकिलेश्वर में इशिता कठैत ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया। जबकि मानसी ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा और सौम्या डोभाल ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य सिस्टर सोनिया जोसेफ ने बताया कि दसवीं कक्षा में कुल 41 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। छात्रों के प्रदर्शन पर मैनेरज फादर जिम्मी आइजक, प्रधानाचार्य सोनिया जोसेफ आदि ने खुशी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *