ऋषिकेश में खुलेगा रेलवे पुलिस का मुख्यालय
ऋषिकेश
तीर्थनगरी ऋषिकेश को रेलवे पुलिस (जीआरपी) के मुयालय के रूप में नई सौगात मिलेगी। रेलवे ने सहमति प्रदान कर दी है। इसके लिए जल्द उपयुक्त भूमि तलाशने का काम शुरू होगा। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के पूरा होने पर चारधाम यात्रा के प्रवेशद्वार तीर्थनगरी ऋषिकेश में तीर्थाटन और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी चाकचौबंद रहेगी। दरअसल, ऋषिकेश में रेलवे पुलिस (जीआरपी) का मुख्यालय खोलने की योजना है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक रेलवे मंजूनाथ टीसी ने योजना के बारे में मुयमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चर्चा की। उन्होंने बताया कि जीआरपी मुयालय खोलने पर रेलवे ने सहमति दे दी है। अब मुयालय भवन, आवासीय कॉलोनी और अन्य संसाधनों के लिए उपयुक्त भूमि की तलाश है। भूमि का चयन होते ही योजना को धरातल पर उतारा जा सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश में जीआरपी के मुयालय खोलने के प्रस्ताव का स्वागत किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के साकार होने से पहले जीआरपी मुयालय के लिए भूमि का चयन हो इसके लिए राजस्व विभाग को निर्देशित किया जाएगा।
