UTTARAKHAND

कांग्रेसियों ने केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन किया

रुड़की

सेना में भर्ती की नई योजना अग्निपथ के विरोध में कांग्रेसियों ने सत्याग्रह कर धरना दिया। कांग्रेसियों ने कहा कि योजना युवा विरोधी है। तमाम रक्षा जानकार भी केवल चार साल के लिए सैनिकों की भर्ती पर सवाल उठा चुके हैं। केंद्र सरकार से योजना को तुरंत वापस लिए जाने की मांग की।
महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेसी सिविल लाइंस स्थित चंद्रशेखर चौक पर एकत्र हुए। कलियर विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि सरकार की यह योजना को युवा विरोधी है। आने वाले दिनों में इसके खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा। चार साल की सेवा के बाद पूर्व सैनिक की भूमिका में आने वाले युवाओं के पास कोई काम नहीं होगा। इससे देश में बेरोजगार युवकों की तादात बढ़ जाएगी।
महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि देश के नौजवानों की भावनाओं से सरकार खिलवाड़ कर रही है। योजना के नाम पर देश के युवाओं के साथ धोखा किया जा रहा है। प्रदेश किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता ने कहा कि कई रक्षा विशेषज्ञ भी योजना पर सवाल उठा चुके हैं। सरकार को हठधर्मिता छोड़ा योजना को वापस लेना चाहिए। इसके बाद कांग्रेसी जुलूस निकालते हुए तहसील पहुंचे और जेएम अंशुल सिंह के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री राम सिंह सैनी, सुभाष सैनी,राजपाल सैनी, सईद हसन, उमेद गाजी, हेमेंद्र चौधरी, सलीम खान, भूषण त्यागी, मकसूद हसन, श्रवण गोस्वामी, आशीष सैनी, आदेश सैनी, रवि त्यागी, भानु प्रताप, इकराम, सुधीर चौधरी, विजयपाल, अरविंद प्रधान, मंजू कश्यप, रितु कंडियाल, प्रमोद भटनागर, आदेश, फजल अहमद, इरशाद, नबी हसन, अब्दुल, फाजिल, तस्लीम, अतर खान, चंद्रभान स्नेही, मेनपाल प्रकाश, विजयपाल, सोमपाल, ऋषि पाल, अंकित, विजय कुमार, राजन शर्मा, कैलाश शर्मा, सुशील कश्यप, नरेश कश्यप, राजवीर, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *