UTTARAKHAND

राष्ट्रहित में कार्य कर कठोर फैसले लेती है भाजपा: अजेय

रुड़की

ऑल इंडिया सैनी सभा की ओर से सैनी समाज से डॉ. कल्पना सैनी को राज्यसभा सांसद बनाए जाने पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि अजेय कुमार ने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित में कार्य करती है और कठोर निर्णय लेती है।
उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता के रास्ते पर चलकर भाजपा विकास को गति प्रदान कर रही है। कहा कि सैनी समाज सदैव भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चला है। सैनी समाज ने कहा कि भाजपा ने डॉ. कल्पना सैनी को राज्यसभा में भेजकर सैनी समाज का सम्मान बढ़ाया है। इस अवसर पर अजेय कुमार को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।
समारोह में अति विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश के औद्योगिक एवं संसदीय मंत्री जसवंत सैनी का भी फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि सैनी समाज और भाजपा का पुराना साथ है। यूपी में भाजपा सरकार ने गुंडों, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की है। विधायक प्रदीप बत्रा और मेयर गौरव गोयल का भी स्वागत किया गया।
नगर निगम सभागार में आयोजित समारोह की अध्यक्षता डॉ. कल्पना सैनी ने की। संचालन पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने किया। सभा के जिला अध्यक्ष करण सिंह सैनी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *