UTTARAKHAND

किशोरी के अपहरण में दो महिला समेत चार पर केस

रुडक़ी।

पथरी के अंबुवाला का युवक लक्सर के गांव में रह रही अपनी बुआ के पड़ोस के परिवार की किशोरी का लेकर फरार हो गया। किशोरी के पिता ने युवक के अलावा उसकी मां, बहन व फुफेरे भाई के खिलाफ लक्सर कोतवाली में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस किशोरी व आरापी युवक की तलाश कर रही है। पथरी के अंबुवाला गांव के रजनीश पुत्र राज की बुआ की ससुराल लक्सर कोतवाली के एक गांव में है। पिछले करीब दो साल से रजनीश अक्सर अपनी बुआ के घर आता जाता रहता था। बताया गया है कि इस दौरान रजनीश ने अपनी बुआ के पड़ोस में रहने वाले एक परिवार की नाबालिग लडक़ी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसी 1 अगस्त को रजनीश अपनी मां बालेश तथा बहन आंचल के साथ बुआ के गांव आया था। आरोप है कि रजनीश अपनी मां, बहन व फुफेरे भाई आदित्य पुत्र श्याम सिंह की मदद से किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। बाद में परिजनों को किशोरी के लापता होने का पता चला तो उन्होंने दोनों को तलाश करने की कोशिश की, लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद किशोरी के पिता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को रजनीश सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि तहरीर पर आरोपी रजनीश के अलावा उसकी मां बालेश, बहन आंचल व फुफेरे भाई आदित्य पुत्र श्याम सिंह के खिलाफ अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद करने के लिए पुलिस की टीम सुरागरसी कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *