UTTARAKHAND

महिला को सम्मोहित कर जेवरात ठगे

रुडक़ी।

कन्फेक्शनरी पर महिला को सम्मोहित कर दो ठग सोने के जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गए। होश आने पर महिला ने ठगों की काफी तलाश की। लेकिन ठगों के बारे में कहीं से कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी पुलिस खंगाल रही हैं। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र की बंघेड़ी महावतपुर निवासी हेमा बिष्ट दो अगस्त के दिन बच्चे के जन्मदिन को लेकर केक का ऑर्डर बुक करने कन्फेक्शनरी पर गई थी। वहीं पास में ही दो युवक वहां पहुंचे। मदद की गुहार लगाकर देहरादून जाने के लिए पैसे मांगे। इस बीच उन्हें कागज की एक गड्डी पकड़ाई और सम्मोहित कर लिया। ठगों ने सम्मोहित कर मंगलसूत्र, चेन और तीन अंगूठी अपने पास रख ली। बदले में एक रुमाल बांध कर दिया। कुछ मिनटों बाद जब होश आया तो था वहां से ठग फरार हो चुके थे। हाथ में पकड़ा रुमाल खोलकर देखा तो उसमें कंकर और पत्थर मिले। इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *