खराब मौसम के चलते देहरादून-पंतनगर की हवाई सेवा रद्द

ऋषिकेश। खराब मौसम के चलते देहरादून-पंतनगर की हवाई सेवा रद्द कर दी गई है। इन दिनों पंतनगर में मौसम खराब होने की वजह से अलर्ट जारी किया गया है। यह हवाई सेवा 12 जुलाई से शुरू होगी। पंतनगर में मौसम की खराबी और विजिबिलिटी कम होने के चलते देहरादून से पंतनगर जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट रविवार तक रद्द है। एयर इंडिया के असिस्टेंट मैनेजर गौतम मुर्गइ ने बताया कि इन दिनों पंतनगर में मौसम खराब है। इसकी वजह से वहां विजिबिलिटी कम है। हवाई जहाज को उतरने के लिए 5 किलोमीटर की विजिबिलिटी जरूरी है। ऐसे में 11 जुलाई तक जौलीग्रांट से पंतनगर जाने वाली फ्लाइट रद्द की गई है। यह फ्लाइट 12 जुलाई से अपनी सेवाएं देगी।
17 जुलाई से प्रयागराज के लिए हवाई सेवा होगी शुरू: कोरोनाकाल में जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कई हवाई सेवाएं रोक दी गई थीं। इनमें से अभी भी कई सेवाएं शुरू नहीं हो पाई हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के डायरेक्टर प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि प्रयागराज से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 17 जुलाई से फिर से सेवाएं देगी। यह फ्लाइट कोरोनाकाल में बंद हुई थी।
रोजाना 12 फ्लाइटें दे रही हैं सेवाएं: डोईवाला। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के डायरेक्टर प्रभाकर मिश्रा ने वर्तमान में एयरपोर्ट पर 12 फ्लाइटें सेवाएं दे रही है। इनमें से छह फ्लाइटें दिल्ली से आती और जाती है। बाकी की छह बेंगलुरु, अहमदाबाद, मुंबई से आती और जाती हैं। यह सभी फ्लाइटें अपने निश्चित समय पर सेवाएं दे रही हैं। धीरे-धीरे कोविड संक्रमण का खतरा कम होने पर हवाई सेवाएं बढ़ाई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *