STATE NEWSUTTARAKHAND

गांजा पत्ती समेत एक दबोचा

हरिद्वार

सिडकुल पुलिस ने गांजा पत्ती बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ मनोहर सिह भंडारी ने बताया कि कुलदीप कुमार निवासी सम्राट मार्केट रावली महदूद को पकड़ा गया। उसके कब्जे से एक किलो छह सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम में एसआई संदीप चौहान, हेड कांस्टेबल सुनील सैनी, अनिल कंडारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *