गुरु रविदास की सोने की पालकी यात्रा पहुंची हरिद्वार

हरिद्वार

संत शिरोमणि गुरु रविदास की सोने की पालकी यात्रा जालंधर पंजाब से हरिद्वार पहुंची। यहां सोने की पालकी को नगर भ्रमण कराया गया। जगह-जगह पालकी यात्रा का फूलों की वर्षा‌ कर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। पुल जटवाड़ा पर समाजसेवी राजवीर सिंह कटारिया और बार संघ के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट सुशील कुमार के संयोजन में पालकी यात्रा में जालंधर से पधारे संत बाबा निर्मल दास, सहित सन्तो का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

संत बाबा क्निर्मल दास ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास के जीवन आदर्शों से समाज को प्रेरणा मिलती है। उनके द्वारा दिये गये ज्ञान का प्रचार-प्रसार करना चाहिए। शिक्षित समाज ही राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *