चमोली में 7686 को लगी बूस्टर डोज
चमोली।
कोरोना के फिर से बढ़ते मामलों को देखते हुये सतर्कता के लिये चमोली स्वास्थ्य महकमा और प्रशासन और सतर्क हो गया है। इसके लिये बूस्टर डोज लगाने की प्रक्रिया जारी है। जिला अधिकारी हिमांशु खुराना सहित जिले में अब तक 7686 लोगों को बूस्टर डोज लग चुकी है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जिला प्रतिरक्षण अभियान अधिकारी डा. एमएस खाती ने बताया कि जोशीमठ ब्लाक में 1547, चमोली में 652, डीएच गोपेश्वर में 1190, नन्दानगर में 340, कर्णप्रयाग में 1165 , नारायणबगड़ में 491, थराली में 855 , देवाल में 243 , गैरसैंण में 753 और पोखरी में 450 लोगों को बूस्टर डोज लग चुकी है ।
