चार महीने बाद सुधार परीक्षा का रिजल्ट और अंक वही

रुद्रपुर

एसबीएस कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बीएससी तृतीय वर्ष रसायन विज्ञान की सुधार परीक्षा के लिए प्राचार्य कार्यालय के माध्यम से कुमाऊं विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में सुधार परीक्षा उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच कराने की मांग की गई है। ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि सुधार परीक्षा का परिणाम करीब चार माह बाद घोषित हुआ। इसके बाद भी परीक्षाफल में कोई सुधार नहीं हुआ, जो अंक पहले थे, वही अंक बाद में भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम में देरी से विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर कक्षा में प्रवेश नहीं मिल पाया। उन्होंने उत्तर पुस्तिकाओं का दोबारा अवलोकन न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर गौरव शुक्ला, हिमांशु सिंह, चंदन भट्ट, दिक्षा सिंह, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *